Shri Hanumat Sewa Samiti

Vishnu Lok Colony, Near Red Rose Public School,
Kanpur Road, Lucknow- 226023 Uttar Pradesh, India
हिन्दी

Our Aim

  1. जनहित में लोगों को सामाजिक, मानसिक, नैतिक, चारित्रिक, सर्वधार्मिक, आध्यात्मिक, शारीरिक, शैक्षिक व बौद्धिक विकास करना।
  2. सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करना, भागवत कथा एवं श्री राम चरित मानस कथा का प्रचार प्रसार।
  3. बालक/ बालिकाओं के शैक्षिक विकास हेतु विद्यालयों/शिक्षण केन्द्रों/महाविद्यालयों/आवासीय विद्यालयों की निःशुल्क स्थापना करना जिसमे प्राइमरी स्तर से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा की व्यवस्था करना। शासन की नीति के अनुसार अनुमोदित पाठ्यक्रमानुसार अध्ययन अध्यापन की श्रेष्ठतम व्यवस्था करना एवं प्रतियोगिताओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
  4. गरीब, बेसहारा, लाचार, निराश्रितों के उत्थान हेतु भोजन, चिकित्सा, देख-भाल करना तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को उन तक पहुँचाने का प्रयास करना तथा दिलाना।
  5. ग्रामीण महिलाओं एवं बाल कल्याण हेतु समस्त कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना तथा ग्रामीण महिलाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना।
  6. बाल उत्थान से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार का कार्य करना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करना।
  7. समाज में व्याप्त बुराईयों छुआ-छूत, अश्पृश्यता, सामूहिक विवाह, मद्यपान, धुम्रपान, बाल विवाह व बाल विधवा समस्या निवारण हेतु संसथान द्वारा विचार गोष्ठियों, चलचित्र, प्रचार सामग्री, सभा सम्मेलनों का निःशुल्क प्रचार प्रसार व व्यवस्था करना।
  8. समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विचार गोष्ठी, सेमीनार, महिला सम्मेलन, बाल सम्मेलन, जनहित सम्मेलन, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित खेलकूद प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ज्ञानवर्धक मनोरंजन कार्यक्रमों आदि का आयोजन करना।
  9. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित परिवार कल्याण हेतु विभिन्न बीमारियों जैसे एड्स, कैंसर, टी०बी०, मस्तिष्क ज्वर, मधुमेह, पोलियो एवं परिवार कल्याण के अन्तर्गत जनसँख्या वृद्धि पर भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं का प्रचार प्रसार करना।
  10. विकलांग महिलाओं/पुरुषों/युवाओं/युवतियों/बच्चों के सहायतार्थ एवं कल्याणार्थ हेतु सरकार द्वारा समय समय पर चलाए जा रही योजनाओं एवं दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराना तथा शिक्षा की व्यवस्था में शासन की नीतियों के अनुसार योगदान करना व करवाना।
  11. धर्म का प्रचार प्रसार करना तथा समय समय पर धार्मिक पर्वों एवं उत्सवों के बारे में जनता को अवगत कराना।
  12. अंध विश्वास व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु जनता में आपसी सद्भावना एवं भाई चरें की दृष्टि से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, संगीत, गायन, वादन, एकांकी व नाटक गोष्ठी के माध्यम से जन साधारण को जानकारी उपलब्ध कराना।
  13. समय समय पर पूजा पाठ भजन कीर्ति संस्था के कार्यक्रमों की सी०डी० व डी०वी०डी०, भजन पुस्तिका, मासिक पत्रिका आदि समाज के बौद्धिक उन्नति के लिए निःशुल्क वितरण करना।
  14. आज के भौतिकवादी युग में जीवन के भाग दौड़ से मन को शान्ति प्रदानार्थ भागवत कीर्तन एवं सत्संग का प्रबन्ध करना और समय-समय पर सांस्कृतिक समारोह एवं कीर्तन का आयोजन करना।
  15. आज के दिग्भ्रमित समाज को अपनी भारतीय संस्कृति के तरफ प्रेरित करना, धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना करना व गरीब मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्रदान करना।
  16. गरीब कन्याओं की शादी ब्याह में आर्थिक सहयोग देना तथा दहेज़ रहित विवाह के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना। सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना, जागरण व कन्याओं का भोज आदि कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना।
  17. समय समय पर विभिन्न प्रकार के सेमीनार व गोष्ठियों का आयोजन करना एवं साधु संतों को आमन्त्रित कर धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से जनता को लाभान्वित करना और राष्ट्रीय पर्व व त्योहारों का आयोजन करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के व्यवस्था करना।
  18. पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, परिवार कल्याण, स्वास्थ्य कल्याण, टीकाकरण, वृक्षारोपण, कुष्ठ उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, हरियाली कार्यक्रम, जड़ी-बूटी उगाना, प्रदुषण नियंत्रण, पशु-पक्षी(जीव-जन्तु) संरक्षण, गौर संरक्षण, भूमि एवं जल प्रबन्धन एवं जल संचयन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन, दुग्ध विकास आदि कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना।
  19. जनहितार्थ चिकित्सालय, अनाथालय, छात्रावास, व्यायामशाला, योगशाला, विधवा आश्रम, वृद्धाश्रम, शिशु पालन गृह, बालवाडी, आंगनबाड़ी आदि की स्थापना करना।
  20. गाँव-गाँव में गौशालाओं को खोलना तथा गौ रक्षा का बढ़ावा देना तथा बीमार, लाचार, लावारिस व विकलांग गायों के देखभाल, चिकित्सा व्यवस्था करना व करवाना एवं पौशाला की व्यवस्था करवाना तथा धर्म का प्रचार प्रसार करना।
  21. गाय से उत्पादित वस्तुओं का प्रचार प्रसार करना तथा गौ सेवा के महत्त्व को जनहित में प्रचारित करना व करवाना तथा चरागाहों की व्यवस्था करना।
  22. गौ सेवा आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से गौ सेवा आयोग द्वारा कार्यक्रमों में सहभागिता निभाना।
  23. पर्यावरण के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं पर्यावरण पर आधारित विभिन्न जागरूकता शिविरों, विचार गोष्ठियों व सम्मेलनों का आयोजन करना तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहन देना।
  24. समस्त प्रकार के मानवोपयोगी एवं राष्ट्र हितकारी शिविरों जैसे दहेज उन्मूलन, विधवा विवाह, बालविवाह, बाल मजदूरी, बालश्रम निवारण व परिवार कल्याण, वृक्षारोपण आदि की व्यवस्था में सहयोग करना। महिलाओं की समस्या के निदान हेतु कानूनी सहायता निःशुल्क प्रदान कर शिविरों एवं सम्मेलनों का आयोजन करना।
  25. दैवीय आपदाओं जैसे बाढ़-सूखा, अग्निकाण्ड, भूकम्प, ओलावृष्टि, तूफ़ान आदि के समय पीड़ितों की हर सम्भव सहायता करना।
  26. समाज में व्याप्त बुराईयों छुआ-छूत, अस्पृश्यता, दहेज, मद्यपान, धुम्रपान, बाल विवाह, बाल विधवा समस्या निवारण हेतु संस्थान द्वारा विचार गोष्ठियों, चलचित्र, प्रचार सामग्री, सभा सम्मेलनों, मुशायरों, कवि सम्मेलनों, साहित्यिक सम्मेलनों का निःशुल्क प्रचार प्रसार व व्यवस्था करना।
  27. पर्यावरण संरक्षण, नशा नुमुलन, परिवार कल्याण, स्वास्थ्य कल्याण, ऊसर-बंजर भूमि सुधार, टीकाकरण, सामाजिक, वानिकी, वृक्षारोपण, जनसंख्या नियंत्रण इत्यादि कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना।
  28. प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर आत्म विश्वास, स्वावलंबन, सदाचार सद्द्भावाना, देशप्रेम, एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना जाग्रत करना।